Sunday, April 13, 2025

गाजियाबाद में होली पर मिलावटखोरी के खिलाफ छापेमारी, एक्सपायर्ड आटा-मैदा की 66,297 किलो बोरियां सीज

गाजियाबाद। जिलाधिकारी दीपक मीणा के निर्देश पर जनपद में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की चार टीमें गठित की गई हैं। डीएम के निर्देश पर गठित टीमों ने छापेमारी अभियान की कार्यवाही शुरू कर दी है। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने होली के अवसर पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए अभियान चलाया हुआ है। मंगलवार को जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की चार टीमें गठित कर छापेमारी एवं प्रवर्तन कार्यवाही तेज करने के निर्देश दिए गए।

 

गाजियाबाद में एक ही फंदे पर लटके मिले नवदम्पत्ति के शव, जेब से मिला सुसाइट नोट

 

 

मंगलवार को माहेश्वरी रोलर फ्लोर मिल, बुलन्दशहर रोड़, इण्ड एरिया पर खाद्य सुरक्षा टीम ने छापेमारी की। जहां पर एक्सपायर्ड डेट के मैदा की 1192 बोरियों एवं आटा की 135 बोरियाँ मिली है। इनका कुल वजन 66,297 किग्रा० बताया गया है। खाद्य पदार्थ आटा व मैदा के चार नमूने लिए गए और आटा व मैदा के स्टाक को सीज कर दिया गया। सीज किये गये स्टाक का अनुमानित मूल्य 22,47397 रूपये है। इसी फ्लोर मिल से सूजी, दलिया सहित कुल सात नमूने संग्रहित किए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शैलेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम द्वारा मेसर्स शिव शक्ति पूजा स्टोर, तुराबनगर से बादाम, काजू एवं वेजिटेबल फैट का नमूना लिए गए हैं।

 

मेरठ में बेटी को सहेली के साथ देखा आपत्तिजनक हालत में, मां के उड़े होश, समलैंगिक रिश्ते का किया विरोध तो दोनों हुई लापता

 

उपर्युक्त संग्रहित नमूनों की जाँच रिर्पोट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के अनुसार सम्बन्धित के विरूद्ध आवश्यक विधिक कार्यवाही की जायेगी। अभियान के दौरान कुल 91 नमूनें संग्रहित कर जॉच के लिए लखनऊ भेजे गए हैं।

यह भी पढ़ें :  होटल हारमनी कैसीनो मामला: भाजपा नेता समेत सभी आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट तैयार
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय