Tuesday, May 6, 2025

बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र से यूपी में होती रहेगी बारिश, 19 से 22 अगस्त को बढ़ेगी तीव्रता

कानपुर। उत्तर प्रदेश में इन दिनों मानसून सक्रिय है और कहीं तेज बारिश तो कहीं बौछारें पड़ रही हैं। यह क्रम आगामी दिनों भी बना रहेगा। क्योंकि बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बन गया है। ऐसे में मानसून की ट्रफ लाइन उत्तर प्रदेश में बनी रहेगी, जिससे बारिश आगामी दिनों होती रहेगी।

चन्द्रशेखर आजाद कृषि प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. एस एन सुनील पाण्डेय ने शनिवार को बताया कि पिछले 48 घंटों से दक्षिण बांग्लादेश और गंगा से सटे पश्चिम बंगाल में एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ था। इसके प्रभाव में उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और पश्चिम बंगाल तथा बांग्लादेश के आस-पास के हिस्सों में एक निम्न दबाव क्षेत्र बन गया है। यह क्षेत्र अगले 48 घंटों में अधिक प्रभावशाली हो सकता है और भूमि पर आ सकता है।

सबसे पहले पूर्वी राज्यों में मानसून की गतिविधि बढ़ेगी और उसके बाद अगले एक सप्ताह तक उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय रहेगा। निम्न दबाव का क्षेत्र अगले 24 घंटों में और भी मजबूत हो सकता है। साथ ही मानसून ट्रफ का पूर्वी हिस्सा पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड और गंगा से सटे पश्चिम बंगाल से होकर गुजर रहा है।

[irp cats=”24”]

19 से 22 अगस्त के बीच बारिश की तीव्रता और प्रसार बढ़ जाएगा और यह बिहार, झारखंड, उत्तरी छत्तीसगढ़ और पूर्वी उत्तर प्रदेश को कवर करेगा। इसके बाद 23 से 25 अगस्त के बीच यह प्रणाली गति पकड़ेगी।

उन्होंने बताया कि कानपुर में अधिकतम तापमान 35.4 और न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह की सापेक्षिक आर्द्रता 81 और दोपहर की सापेक्षिक आर्द्रता 86 प्रतिशत रही। हवाओं की औसत गति 3.4 किमी प्रति घंटा रही। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार अगले पांच दिनों में हल्के बादल छाए रहेंगे। 21 अगस्त तक मध्य तेज हवाओं एवं गरज चमक के साथ स्थानीय स्तर पर हल्की वर्षा होने के आसार हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय