Wednesday, March 22, 2023

6 महीने से रेप पीड़िता लगा रही थी चक्कर, सुनवाई न हुई तो एडीजी दफ्तर में खा लिया ज़हर, मचा हड़कंप

बरेली, – उत्तर प्रदेश के बरेली में पिछले छह महीने से न्याय के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रही दुष्कर्म पीड़िता ने एडीजी कार्यालय में सोमवार को जहरीला पदार्थ पीकर आत्महत्या का प्रयास किया। हालात बिगड़ने पर पीड़िता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इस घटना से पुलिस अधिकारियों में हड़कंप मच गया।


पीलीभीत जिला स्थित थाना सुनगढ़ी के नौगब पकड़िया निवासी 17 वर्षीय किशोरी आज एडीजी कार्यालय पर अपनी बहन के साथ शिकायत करने आई थी। युवती की बहन ने बताया करीब छह महीने पहले उसके साथ उसके पड़ोसी युवक ने बरेली में रहने वाले साथी के साथ मिलकर दुष्कर्म किया था।

पीड़िता ने थाना सुनगढ़ी में आरोपियों के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं होने से वह निराश थी और वह आज दोपहर फिर शिकायत करने पहुचीं।

- Advertisement -


बताया जाता है कि एडीजी ऑफिस बरेली में तैनात एक दरोगा से उसने कहा कि क्या आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी? इस पर दरोगा ने उससे कहा कि आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं होगी। इस बात से आहत होकर युवती ने एडीजी कार्यालय परिसर बाहर आकर जहर पी लिया।

हालत बिगड़ने पर आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस घटना से हड़कंप मच गया है।
सिटी बरेली पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने बताया कि युवती की हालत स्थिर है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,726FansLike
5,098FollowersFollow
31,105SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय