Thursday, April 24, 2025

सहारनपुर में रालोद कार्यकर्ताओं ने जयंती चौधरी के जन्म दिन पर काटा केक

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ताओं ने राज्य सभा सांसद व पार्टी सुप्रीमांे जयंत चौधरी का 45 वा जन्मदिन केक काटकर मनाया।

हकीकत नगर कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए राष्ट्रीय लोकदल खेल प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ.नीरपाल सिंह ने कहा कि पार्टी नेता करोड़ों युवाओं,किसानों की आवाज बुलंद करने वाले जयंत चौधरी का आज 45 वा जन्मदिन है। उन्होंने पार्टी सुप्रीमों के दीर्घायु की कामना की।

 

[irp cats=”24”]

उन्होंने कहा कि रालोद कार्यकर्ताओं ने पुलिस भर्ती में आयु सीमा को बढ़ाएं जाने को लेकर जयंत चौधरी के आहवान पर पूरे प्रदेश में जो धरना प्रदर्शन किया गया ये उसी का परिणाम है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को रालोद के दबाव में आयु सीमा 3 वर्ष बढ़ानी पड़ी। प्रत्येक जिला मुख्यालय पर धरने प्रदर्शन के माध्यम से ज्ञापन दिए गए और लखनऊ में विधान सभा के सामने भी रालोद ने जबरदस्त प्रदर्शन किया। इस दौरान खेल प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रिंकू सोनकर, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पविंदर चौधरी, चौ.अरविंद मलिक, श्रवण कुमार, नितिन कुमार,  सतीश चौधरी, युवराज, आरिफ आदि उपस्थित रहे।

 

इसके अलावा राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी का 45वा जन्मदिन राष्ट्रीय लोकदल अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ ने मल्हीपुर रोड सहारनपुर स्थित कैम्प कार्यालय पर मनाया। जिला अध्यक्ष शमीम अहमद ने पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ केक काटकर पार्टी सुप्रीमों जयंत चौधरी के दीर्घायु होने की कामना कीऔर राष्ट्रीय लोक दल के विचारों से लोगों को जोड़ने का काम करने का आवाहन किया। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी के लिए राष्ट्रीय लोकदल के दिशा निर्देश का पालन करते हुए चुनाव की तैयारी मे जुटने क़ा आह्वान किया।

 

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष साजिद अली देहात विधानसभा अध्यक्ष नफीस अली, निजाम सिद्दकी, जिला सचिव जमशेद अहमद, सजरुद्दीन ज़िला महासचिव, तहसीन सिद्धिकी जिला महासचिव, जिला सचिव मौ.समी, गुलजार मलिक, सौरभ कुमार, सचिन कुमार, अनीस, पंकज कुमार, आदि मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय