Saturday, May 10, 2025

गाजियाबाद में भाजयुमो नेता को गैंगस्टर एक्ट के तहत गिरफ्तार करने पर भाजपाइयों का थाने में हंगामा

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाने की पुलिस ने भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के खोड़ा मंडल के अध्यक्ष अनुज कसाना पर गैंगस्टर एक्ट के तहत केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई पर भाजपाई भड़क उठे और थाने का घेराव कर धरना देकर बैठ गए।

 

प्रधानमंत्री मोदी ने ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती के उर्स पर पेश की चादर

 

भाजपा कार्यकर्ता सुबह 11 से पुलिस कार्रवाई के विरोध में हंगामा-प्रदर्शन करते रहे। पुलिस के खिलाफ नारे भी लगाए। चार बजे सदर के भाजपा विधायक संजीव शर्मा ने पुलिस अफसरों से बातचीत की। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनकारियों से कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होगी।

 

मुज़फ्फरनगर में 2 साल पहले आबंटित हो गए थे दीनदयाल आवास, अभी तक नहीं मिला कब्ज़ा, मंत्री ने कमिश्नर से जताई नाराजगी

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिसकर्मियों ने अनुज का एनकाउंटर करने की धमकी भी दी। इस पर संजीव शर्मा ने कहा कि अगर यह सही है तो धमकी देने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई कराई जाएगी। विधायक से आश्वासन मिलने के बाद प्रदर्शनकारी थाने से चले गए। प्रदर्शन में भाजयुमो की क्षेत्रीय मंत्री काजल त्यागी और प्रवीन भड़ाना, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं पार्षद गौरव सोलंकी, भाजपा किसान मोर्चा के महानगर अध्यक्ष पंकज भारद्वाज, क्षेत्रीय मंत्री भारत भाटी और कामेश्वर त्यागी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय