Saturday, March 29, 2025

सैफ अली खान हुए अस्पताल से डिस्चार्ज, मुस्कुराकर किया फैंस का शुक्रिया

 

मुंबई। मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती अभिनेता सैफ अली खान को आज छुट्टी मिल गई है। 16 जनवरी की देर रात उनके घर में हुए जानलेवा हमले के बाद उन्हें गंभीर चोटों के कारण अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सर्जरी और इलाज पूरा होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें घर पर आराम करने की सलाह दी है।

मुजफ्फरनगर में खाद्य सुरक्षा टीम ने मांस, डेयरी व मिठाई की दुकानों पर की छापेमारी

बीते 16 जनवरी की रात, एक अज्ञात शख्स सैफ अली खान के घर में चोरी के इरादे से घुसा और उन पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में सैफ की पीठ में गहरी चोट आई और चाकू का 2.5 इंच का ब्लेड उनके शरीर में फंसा रह गया था। तुरंत सैफ को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई।

मुजफ्फरनगर में नाली विवाद में किसान की हत्या, तीन गिरफ्तार

सैफ को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हालांकि डॉक्टरों ने उन्हें घर पर ही रहकर आराम करने की सलाह दी है। सैफ की चोटें गंभीर थीं, लेकिन समय पर इलाज के कारण अब उनकी हालत स्थिर है।

मुजफ्फरनगर में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर बालक की मौत

हमले के मामले में मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह शख्स चोरी के मकसद से सैफ के घर में घुसा था। आरोपी की पहचान शरीफुल इस्लाम शहजाद मोहम्मद रोहिल्ला अमीन फकीर के रूप में हुई है, जो बांग्लादेश का रहने वाला बताया जा रहा है।

पुलिस ने सैफ के अपार्टमेंट में क्राइम सीन को रीक्रिएट किया और फॉरेंसिक टीम ने बिल्डिंग से फिंगरप्रिंट और अन्य सबूत इकट्ठा किए हैं। आरोपी को सैफ के घर ले जाया गया ताकि घटना के सटीक घटनाक्रम को समझा जा सके।

 

सैफ के अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद उनकी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। उन्हें सही सलामत देखकर फैंस ने राहत की सांस ली है और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय