Friday, September 20, 2024

मुजफ्फरनगर में आरक्षण में वर्गीकरण के विरुद्ध सपा ने किया प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति आरक्षण में आर्थिक वर्गीकरण के विरुद्ध समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर समाजवादी पार्टी मुजफ्फरनगर के पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं द्वारा समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष जिय़ा चौधरी एडवोकेट के नेतृत्व में सपा कार्यालय से जिला मुख्यालय तक प्रदर्शन व नारेबाजी करते हुए राष्ट्रपति के नाम जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा एवं इसके विरुद्ध भारत बंद को समर्थन दिया।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

जिला मुख्यालय पर मीडिया से वार्ता करते हुए सपा जिला अध्यक्ष जिया चौधरी एडवोकेट ने कहा, भाजपा की मंशा एससी एसटी आरक्षण में छेड़छाड़ करके आरक्षण की मूल भावना को समाप्त करने की है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव इसके विरुद्ध पीडीए के उत्पीड़न भेदभाव व आरक्षण संविधान से छेड़छाड़ पर लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव राकेश शर्मा, प्रदेश सचिव चौधरी इलम सिंह गुर्जर, सपा महानगर अध्यक्ष पुष्पेंद्र त्यागी बॉबी ने कहा कि भाजपा की साजिश भाई से भाई को लड़ाने की है। सांप्रदायिक आधार पर लोगों में भेदभाव करने के बाद अब भाजपा दलितों में आर्थिक वर्गीकरण के नाम पर आरक्षण की मूल भावना को समाप्त करना चाहती है तथा दलितों में भी आपस मे भेद पैदा करने की साजिश रच रही है। समाजवादी पार्टी इसके खिलाफ हर स्तर पर आंदोलन से पीछे नहीं हटेगी।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र सैनी,  जिला उपाध्यक्ष सोमपाल सिंह भाटी, सुरेश पाल सिंह प्रजापति, शमशेर मलिक, आमिर कासिम एडवोकेट, पूर्व एमएलसी प्रत्याशी गौरव जैन, जिला महासचिव चौधरी विकिल गोल्डी अहलावत, जिला मीडिया प्रभारी साजिद हसन, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य तहसीन मंसूरी, महानगर महासचिव सलीम मलिक, युवजन सभा जिलाध्यक्ष कपिल मलिक,  लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष टीटू पाल रमन,  छात्र सभा जिलाध्यक्ष कुंवर विश्वास, मजदूर सभा जिलाध्यक्ष नासिर राणा, पार्टी सभासद नदीम खान, शहजाद अहमद, सुंदर सिंह, सलीम अहमद, नौशाद पहलवान, इमलाक प्रधान, विधानसभा अध्यक्ष सत्यवीर त्यागी, रमेश चंद शर्मा, जॉनी अरोरा,डॉ इसरार अल्वी, महानगर अध्यक्ष छात्र सभा नदीम मलिक,पवन पाल,वसीम राणा,मुशर्रफ अंसारी, सलीम अंसारी, पवन गिरी,नवेद रँगरेज, श्याम सुंदर, हनीफ इदरीसी, अफजल खान रामपाल सिंह पाल, जियाउल चौधरी, मौ. मेहंदी, फरमान अली, तरुण शर्मा, ताहिर चौहान, फहीम अहमद,प्रियांशु सैनी मौजूद रहे।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,334FansLike
5,410FollowersFollow
107,418SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय