Saturday, April 26, 2025

पूर्व मुख्यमंत्री की गिरफ्तारी के बाद पूरे आंध्र प्रदेश में धारा 144 लागू

विजयवाड़ा। विजयवाड़ा एसीबी कोर्ट द्वारा कथित कौशल विकास घोटाले में पूर्व मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश सुनाए जाने के तुरंत बाद आंध्र प्रदेश पुलिस ने एहतियातन राज्यभर में रैलियों और बैठकों पर प्रतिबंध लगाते हुए निषेधाज्ञा लागू कर दी है।

पुलिस ने राज्य र में सीआरपीसी की धारा 144 लागू करने के आदेश जारी किए। धारा 144, जो चार या अधिक व्यक्तियों के इकट्ठा होने पर रोक लगाती है, सभी मंडलों (ब्लॉक) में लागू रहेगी।

ये आदेश स्पष्ट रूप से विपक्षी तेलुगू देशम पार्टी (तेदेपा) के किसी भी विरोध को रोकने के लिए लगाए गए हैं।

[irp cats=”24”]

नांदयाल में अपराध जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा नायडू को गिरफ्तार किए जाने के बाद शनिवार से राज्य के कई हिस्सों में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय