Sunday, May 19, 2024

सहारनपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर लटका मिला युवक का शव,क्षेत्र में फ़ैली सनसनी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |
सहारनपुर। सहारनपुर जनपद के गंगोह थाना क्षेत्र के मोहल्ला ईशरा में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने से सनसनी फ़ैल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार गौरव पुत्र राकेश (30) का पिछले माह 23 जून में विवाह हुआ था। बताया जा रहा कि गौरव की पत्नी भी कुछ दिन पूर्व नाराज होकर अपने मायके चली गई थी। आज सुबह गौरव का शव फांसी पर लटका मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई।
सूचना पाकर मायके से ससुराल पहुंची गौरव की पत्नी ने गौरव के परिजनों पर उसकी हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया हैं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,319FollowersFollow
50,181SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय