Tuesday, May 20, 2025

दिल्ली में कैब ड्राइवर की गाड़ी लूटी, आधा किलोमीटर तक घसीटकर की हत्या, मेरठ से दो आरोपित गिरफ्तार

नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम दिल्ली में लुटेरों के एक ग्रुप ने 43 साल के एक टैक्सी ड्राइवर की कार लूट ली और उसे 200 मीटर तक घसीटकर मार डाला। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मृतक की पहचान फरीदाबाद निवासी बिजेंद्र के रूप में हुई है, जो दिल्ली में राष्ट्रीय राजमार्ग 8 की सर्विस रोड के पास मृत पाया गया।

मेरठ पुलिस की मदद से दिल्ली पुलिस ने आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपितों के पास से तमंचा और लूटी गई कार बरामद कर ली गई है। आरोपितों की पहचान मेहराज और आसिफ के रूप में हुई है। पुलिस आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, दिल्ली के महिपालपुर में दो लोगों ने 10 अक्टूबर की रात एक कैब बुक की थी। कैब लेकर फरीदाबाद निवासी बिजेंद्र शाह आए थे। दोनों बदमाशों ने कार में सवार होने के बाद तमंचे के बल पर कैब चालक को बंधक बना लिया। इसके बाद बदमाशों ने एनएच-8 पर चलती कार से बिजेंद्र को बाहर फेंक दिया था। बिजेंद्र का हाथ गाड़ी में फंस गया था और बदमाशों ने उन्हें करीब आधा किलोमीटर तक घसीट दिया। इसके बाद आरोपित कार लेकर फरार हो गए थे। घायल को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

वारदात की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई, जिसके बाद दिल्ली पुलिस ने हत्या की धारा में मुकदमा दर्ज किया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय