Tuesday, May 6, 2025

शामलीः विश्व वानिकी दिवस पर कैराना रेंज में पौधरोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

शामली। शामली वन प्रभाग द्वारा कैराना रेंज परिसर में विश्व वानिकी दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान पति लोकेश कुमार, सचिव अनुज गौतम (ग्राम खेड़ीकरमू), एवं पर्यावरण प्रहरी कु. विदुषी वशिष्ट ने विशेष योगदान दिया।

गाजीपुर: जेल के अंदर पीसीओ मामले में बड़ी कार्रवाई, जेल अधीक्षक निलंबित

विदुषी वशिष्ट ने सभी उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधरोपण करने और प्रकृति के संरक्षण की अपील की। डॉ. सोनू कुमार (जिला परियोजना अधिकारी) ने पर्यावरण संतुलन में पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डाला।

[irp cats=”24”]

शामली के प्रभागीय वनाधिकारी जगदेव सिंह ने विश्व वानिकी दिवस के इतिहास की जानकारी देते हुए बताया कि इसकी शुरुआत 1971 में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन ने की थी, जिसे बाद में 2012 में संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 21 मार्च को अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के रूप में घोषित किया।

कार्यक्रम के अंत में प्रभागीय वनाधिकारी जगदेव सिंह और अन्य अतिथियों ने कैराना रेंज परिसर में आम के पौधों का प्रतीकात्मक रोपण किया। इस अवसर पर पर्यावरणविद् एवं समाजसेवी मुस्तकीम मल्लाह ने भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनके संरक्षण की अपील की।

पंजाब पुलिस ने शंभू बॉर्डर पर किसानों के धरने को क‍िया समाप्त, टेंटों को किया ध्वस्त

कार्यक्रम में  अशोक कुमार, रोहित कुमार, सतेंद्र कुमार, कु. शताक्षी मित्तल (वन दरोगा), विक्रांत ढाका,  जोगिंदर सिंह, संदीप राणा, श्रीमती इंदू नेगी (वन रक्षक) और प्रभागीय कार्यालय के सुरेंद्र सिंह, प्रदीप कुमार,  विजय कुमार चौहान, सुधीर बोहरा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय