शामली में बनत कस्बा में पशु व्यापारियों के बीच झगड़ा, फायरिंग व पत्थरबाजी
शामली। थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के कस्बा बनत में रविवार सवेरे पशु व्यापारियों में कहासुनी के बाद मारपीट हुई। एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग करने का आरोप लगाया। वही छत से ईट पत्थर भी फेंके गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
थाना आदर्शमंडी क्षेत्र के कस्बा बनत के मोहल्ला सुभाषनगर निवासी शमीम व मोहल्ले के ही आसिफ दोनों पशु व्यापारी है। बताया जाता है कि दोनों के बीच पिछले काफी दिनों से विवाद चला आ रहा हैं। जिसमें हरियाणा के पाही पुलिस द्वारा दोनों पक्षों पर कार्यवाही भी जा चुकी है। आरोप है कि रविवार को शमीम अपने घर पर बैठा था तभी आसिफ, कासिफ व अन्य लोग घर पर पहुंचे और गाली गलौच शुरू कर दी। जिसका शमीम पक्ष के लोगों ने विरोध किया तो मकान पर हवाई फायरिंग की, जिसमें एक गोली मकान की दीवार में लगी है।
वही दूसरे पक्ष की ओर से पत्थरबाजी की गई। जिससे मोहल्ले में अफरा तफरी का माहौल पैदा हो गया। सूचना पाकर थाना आदर्शमंडी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख सभी भाग खडे गए। पुलिस ने दोनों पक्षों के कई लोगों को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना आदर्शमंडी प्रभारी बीनू सिंह ने बताया कि विवाद का कारण स्पष्ट नही है। दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। फायरिंग के साक्ष्य नही मिले।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हमें फॉलो करें और हमसे जुड़े रहें।
(Follow us on social media platforms and stay connected with us.)
Youtube – https://www.youtube.com/@RoyalBulletinIndia
Facebook – https://www.facebook.com/royalbulletin
Instagram: https://www.instagram.com/royal.bulletin/
Twitter – https://twitter.com/royalbulletin
Whatsapp – https://chat.whatsapp.com/Haf4S3A5ZRlI6oGbKljJru
