Thursday, April 24, 2025

बहन ने की लव मैरिज तो भाई ने बलकटी से गर्दन काटकर की ससुर की हत्या

मेरठ। आन के लिए भाई ने बहन के ससुर की बलकटी से गर्दन काटकर हत्या कर दी। शव घर से करीब चार सौ मीटर दूर रास्ते पर मिला। मृतक की गर्दन पर पीछे से वार किए गए और हाथ की अंगुली काटकर अलग कर दी गईं। पुलिस ने शव मर्चरी भेज दिया था। मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

बहन ने की लव मैरिज
इंचौली क्षेत्र के गांव पबला निवासी 45 वर्षीय सुनित ने घर से करीब छह सौ मीटर दूरी पर अपने खेत में आश्रम और मंदिर बना रखा था। पिछले वर्ष मई में उनके बेटे अरुण ने गांव निवासी दीपांशी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। तभी से दोनों गांव में नहीं रहते हैं। इसके बाद से दीपांशी का भाई अभिषेक, अरुण और उसके परिवार से रंजिश रखने लगा था। रात सुनीत घर के पास बने आश्रम पर जा रहे थे, तभी रास्ते में अभिषेक ने परिजनों के साथ मिलकर उनकी हत्या कर दी।

सुबह करीब छह बजे खेतों पर जा रहे ग्रामीणों ने सुनित के शव को पानी की नाली में लहूलुहान अवस्था में देखा।
सूचना पर इंस्पेक्टर जितेंद्र दूबे मौके पर पहुंचे और शव को मर्चरी भेज दिया। अरुण की तहरीर पर पुलिस ने अभिषेक और उसके रिश्तेदार श्यामवीर, गौरव और जोनी निवासी नासरपुर थाना मवाना के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। आरोपी अभिषेक को गिरफ्तार कर लिया है, अन्य आरोपी फरार हैं।

[irp cats=”24”]

एसपी देहात अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि बहन की शादी की वजह से अभिषेक अरुण व उसके परिवार से रंजिश रखता था। इसके चलते ही उसने वारदात को अंजाम दिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय