Sunday, May 28, 2023

यूपी में छह जेल अधीक्षक व छह जेलर का तबादला, गाज़ियाबाद और गौतमबुद्धनगर में भी अफसर बदले

लखनऊ- उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव आचार संहिता हटने के बाद विभागों में अधिकारियों के तबादले शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को प्रदेश के छह कारागारों के जेल अधीक्षकों के साथ जेलरों को नई जगहों पर तैनाती दी गई है।

- Advertisement -

कारागार प्रशासन एवं सुधार अनुभाग के विशेष सचिव राजेश कुमार राय की ओर से शुक्रवार को छह जेल अधीक्षकों का तबादला की सूची जारी की गयी है। इसमें गोविंद राम शर्मा को संतकबरीनगर से जेल अधीक्षक हमीरपुर, ब्रजेंद्र सिंह को गाजियाबाद से जेल अधीक्षक आदर्श कारागार लखनऊ, बालकृष्ण मिश्रा को बलरामपुर से जेल अधीक्षक संतकबीरनगर, विवेकशील त्रिपाठी को हमीरपुर से जेल अधीक्षक बस्ती, प्रेम सागर शुक्ला को उरई से जेल अधीक्षक देवरिया व प्रमोद कुमार सिंह को अलीगढ़ से गोंडा जेल अधीक्षक बनाया गया है।

इसी तरह छह जेलों के जेलरों का तबादला किया गया है। इनमें संतोष कुमार वर्मा को गौतमबुद्धनगर से चित्रकूट, सुरेश कुमार को सोनभद्र से कासगंज, प्रदीप कुमार को कन्नौज से उरई, रतन कुमार को बस्ती से बरेली, कृष्ण पाल चन्दीला को आदर्श कारागार लखनऊ से हमीरपुर व शैलेष कुमार सिंह सोनकर को फतेहगढ़ से बलरामपुर जिला कारागार का जेलर बनाया गया है।

Related Articles

- Advertisement -

STAY CONNECTED

74,675FansLike
5,201FollowersFollow
32,576SubscribersSubscribe
- Advertisement -

ताज़ा समाचार

- Advertisement -

सर्वाधिक लोकप्रिय