Saturday, April 26, 2025

मुज़फ्फरनगर में हवा की गुणवत्ता खराब रहने से आसमान में छाई रही स्मॉग की चादर

मुजफ्फरनगर। हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनीं हुई है। मामूली सुधार के साथ एक्यूआई 202 रिकॉर्ड किया गया। रात का पारा लुढककर 11.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सुबह और शाम के समय स्मॉग छाया रहा। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

सुबह और शाम के समय स्मॉग की चादर छाई रही। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंखों में जलन का अहसास हुआ। साथ ही सांस के रोगियों के सामने समस्या खड़ी हो रही है। दीपावली से पहले हल्की बारिश से राहत मिली थी, लेकिन हवा की गुणवत्ता फिर खराब हो गई है।

बुधवार को अधिकतर समय आसमान में बादल भी छाए रहे। डॉक्टरों का कहना है कि सांस के रोगियों को अपनी सेहत का अधिक से अधिक ख्याल रखना चाहिए। मॉस्क और चश्मे का प्रयोग करें। मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है।

[irp cats=”24”]

मंगलवार रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा, जबकि इससे पहले सोमवार रात का तापमान 13.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय