Friday, April 25, 2025

सपा को लगा बड़ा झटका, मनोज पांडेय ने सपा मुख्य सचेतक के पद से दिया इस्तीफा

लखनऊ। समाजवादी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। अखिलेश यादव के करीबी मनोज पांडेय ने सपा के मुख्य सचेतक पद से इस्तीफा दे दिया है। राज्यसभा की 10 सीटों के लिए मतदान जारी है। चर्चा है कि अब मनोज पांडेय बीजेपी को अपना वोट करेंगे।

 

अखिलेश यादव को लिखे पत्र में मनोज पांडेय ने लिखा, ‘अवगत कराना है कि आपके द्वारा हमें सपा विधानमंडल दल उ.प्र. विधानसभा का मुख्य सचेतक नियुक्त किया गया था। अतः मैं मुख्य सचेतक के पद से त्यागपत्र दे रहा हूं। कृपया इसे स्वीकार करने की कृपा करें।’

[irp cats=”24”]

आपको बता दें कि मनोज पांडेय कल रात अखिलेश यादव की डिनर पार्टी में शामिल नहीं हुए थे।

दावा किया जा रहा कि मनोज पांडेय ने सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की है। मनोज पांडेय के घर दया शंकर सिंह पहुंचे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दयाशंकर अपने साथ लेकर वोट कराने जाएंगे और दया शंकर ने मनोज पाण्डेय की फोन पर CM योगी से बात कराई।

 

मनोज पांडेय का ऊंचाहार विधान सभा सीट से सपा विधायक है। पांडेय का ऊंचाहार जिले में इतना प्रभाव है कि जब से ऊंचाहार विधान सभा सीट बनी है, तब से मनोज पांडेय ही यहां से विधायक हैं। यहां मनोज हर बार रिश्तों की अग्नि परीक्षा पास करने में अब तक कामयाब रहे हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय