Friday, April 25, 2025

सपा ने बॉबी त्यागी को बनाया महानगर अध्यक्ष,कई अन्य पदाधिकारी भी हुए घोषित

मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर में निकाय चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने बॉबी त्यागी को महानगर अध्यक्ष बनाया है और कई अन्य पदाधिकारी भी घोषित किए है।

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर पुष्पेंद्र त्यागी उर्फ बोबी को मुजफ्फरनगर महानगर अध्यक्ष बनाया गया है। सलीम मलिक को मुजफ्फरनगर महानगर महासचिव बनाया गया। सोमपाल सिंह कोरी को मुजफ्फरनगर जिला उपाध्यक्ष और विकिल कुमार उर्फ गोल्डी अहलावत को मुजफ्फरनगर जिला महासचिव बनाया गया है।

[irp cats=”24”]

समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम द्वारा मुजफ्फरनगर के सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता पुष्पेंद्र त्यागी उर्फ बॉबी इंद्रलोक को अहम जिम्मेदारी सौंपी गई। उन्हें मुजफ्फरनगर का सपा महानगर अध्यक्ष बनाया गया जैसे ही यह खबर बॉबी त्यागी समर्थकों को पता चली तो उनके आवास कच्ची सड़क पर समर्थकों का जमावड़ा लग गया और एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया।

समर्थकों ने कहा कि सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने एक सपा के वफादार सिपाही को यह जिम्मेदारी सौंपी है उन्होंने कहा कि त्यागी काफी वर्षों से सपा में एक कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं। आज समाजवादी पार्टी ने उन्हें यह जिम्मेदारी देकर दिखा दिया कि सपा में कार्यकर्ता का पूरा मान सम्मान होता है।

इस दौरान जब पुष्पेंद्र त्यागी से फोन पर बात की गई तो उन्होंने कहा कि वे सभी वर्गों को एक साथ लेकर चलेंगे और कार्यकर्ताओं के मान सम्मान में कोई कमी नहीं आने देंगे। उन्होंने सपा नेतृत्व का और जिले के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कहा कि मुझ जैसे एक छोटे कार्यकर्ता को जो सम्मान नरेश उत्तम ने दिया है उसे वे कभी नहीं भुला पाएंगे। कच्ची सड़क आवास पर कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार किया।

इस दौरान बृजेश त्यागी, विपिन प्रधान, अमित, राहुल एडवोकेट, राज बहादुर सिंह, जॉनी, भगत, सोनू सोनकर, दीपक पाल, कार्तिक शर्मा, रवि पाल, आदित्य त्यागी, चांद मियां, इदरीश आदि समर्थक उपस्थित थे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय