Saturday, April 12, 2025

सपा विधायक अतुल प्रधान विक्टोरिया पार्क में आज से धरना, बातचीत बेनतीजा

मेरठ। सपा विधायक अतुल प्रधान आज मेरठ के विक्टोरिया पार्क में महंगी शिक्षा, निजी अस्पतालों की लूट के विरोध में विक्टोरिया पार्क में धरना प्रदर्शन करेंगे। सरधना विधायक अतुल प्रधान के धरना को स्थगित कराने के लिए देर रात के पुलिस प्रशासन के अधिकारी उनके घर पर डटे रहे। लेकिन विधायक और अधिकारियों के बीच हुई वार्ता बेनतीजा निकली।

 

 

सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि धरना विक्टोरिया पार्क में होगा। बता दें सपा विधायक को कलक्ट्रेट में धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं मिली है। सपा विधायक धरना के लिए पिछले काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। इसके लिए सपा विधायक अतुल प्रधान ने गांवों में जाकर लोगों से समर्थन मांगा है।  सपा विधायक के धरने में आज भारी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है।

 

धरना की भीड़ से निपटना पुलिस प्रशासन के लिए चुनौती

सपा विधायक अतुल प्रधान के धरने में भारी भीड़ जुटने की आशंका है। माना जा रहा है कि सैकड़ों की संख्या में टैक्टर से किसान और सरधना से लोग धरना स्थल पर पहुंचेंगे। वहीं इस समय दशहरा और रामलीला के आयोजन हो रहे हैं। इस समय सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन और पुलिस अधिकारी पूरी तरह से सजग हैं। ऐसे में सपा विधायक अतुल प्रधान का धरना प्रदर्शन प्रशासन के लिए चुनौती बन गया है।

यह भी पढ़ें :  मुज़फ्फरनगर में हिंदू मामा ने निभाया रिश्ते का फर्ज़, मुस्लिम भांजी की शादी में दिया भात, हेलीकॉप्टर से कराई विदाई
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय