Thursday, March 20, 2025

मुजफ्फरनगर में राज्य महिला आयोग सदस्य सपना कश्यप ने सुनी महिलाओं की समस्याएं

 

मुजफ्फरनगर। राज्य महिला आयोग की सदस्य सपना कश्यप ने लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में पीडित महिलाओं की शिकायतों को सुना। जिनका निस्तारण करने के लिए उन्होंने संबंधित अधिकरियों को निर्देश दिए है। उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित समस्याओं को आज सुना जा रहा है। जिनमें ज्यादातर पारिवारिक समस्या आई है।

यूपी में प्राइवेट प्रैक्टिस में लिप्त डाक्टरों के खिलाफ होगी कार्रवाई, 17 डॉक्टर हुए चिन्हित

 

 

उन्होंने कहा कि कुछ समस्याओं में वास्तविकता होती है लेकिन कुछ में नहीं होती और ताली एक हाथ से नहीं बजती है दोनों हाथ से बजती है समस्याओं में दोनों तरफ से कुछ ना कुछ कारण होते हैं। जिस कारण पारिवारिक विवाद होते हैं। उन्होंने कहा कि हमारा लगातार प्रयास रहता है कि ऐसी समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया जाए। इस दौरान बाल कल्याण समिति के सदस्य डॉक्टर राजीव कुमार, महिला थाना अध्यक्ष, सीएमएस आभा आत्रेय एवं संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय