Monday, May 19, 2025

देवबंद में नगर पालिका सफाई कर्मियों की हडताल लगातार चौथे दिन भी जारी

देवबंद (सहारनपुर)। देवबंद में स्टेट हाइवे स्थित तल्हेड़ी चुंगी पर बच्चों के श्मशान की भूमि पर कब्जे को लेकर हुए संघर्ष के बाद आज चौथे दिन भी सफाईकर्मियों ने अपनी हड़ताल जारी रखी। सफाई कर्मियों की हडताल के चलते देवबंद नगर में जगह-जगह जबरदस्त गंदगी के ढेर लग गए है। नगर में लगातार चार दिनों से साफ- सफाई नहीं होने से पूरा शहर कूड़े के ढेर में बदलने के चलते कई स्थानों पर लोगों ने अब आग लगा कूड़े का निस्तारण करना प्रारंभ कर दिया है।

मुजफ्फरनगर में एमडीए ने अवैध कालोनियों पर चलाया महाबली, निर्माण किए ध्वस्त

कूड़े में आग लगाए जाने से चारों और दुर्गंध फैल रही है। जिससे लोगों को खासी परेशानी हो रही है। नगरवासियों ने पालिका प्रशासन से हड़ताल समाप्त कराने अन्यथा शहर में साफ- सफाई के लिए कोई अन्य व्यवस्था कराने की मांग की है। वहीं, वाल्मीकि समाज का कहना है कि जब तक पुलिस द्वारा कब्जे का प्रयास करने वाले सभी हमलावरों को गिरफ्तार नहीं कर लिया जाता है तब तक उनकी हड़ताल जारी रहेगी।

मुजफ्फरनगर के होटल में चल रहा था देह व्यापार, ग्रामीणों ने किया हंगामा, पुलिस पर लगाए आरोप

इतना ही नहीं वाल्मीकि समाज में पुलिस द्वारा उनके ही विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने से आक्रोश है। जिसके चलते वाल्मीकि समाज के आह्वान पर समाज के सफाईकर्मियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान कर दिया था। हड़ताल के कारण बीते चार दिनों से नगर में साफ-सफाई नहीं हो पाई है। जिस कारण पूरा शहर कूड़े के ढेर में बदलता जा रहा है। जिसके चलते अब लोगों ने कई स्थानों पर कूड़े के ढ़ेर में आग लगाना आरंभ कर दिया है। जिसकी दुर्गंध लोगों के घरों तक पहुंच रही है, इतना ही नहीं सड़क पर गुजरना भी दुर्भर हो रहा है। नगरवासियों ने पालिका प्रशासन से हड़ताल समाप्त कराने अन्यथा शहर में साफ सफाई के लिए कोई अन्य व्यवस्था की मांग की है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय