Monday, April 21, 2025

सुभाषपा विधायक बेदीराम और MLA विपुल दुबे की मुश्किल और बढ़ीं, कोर्ट ने तय किए आरोप

लखनऊ। रेलवे ग्रुप डी पेपर लीक मामले में सुभासपा विधायक बेदीराम और निषाद पार्टी के विधायक विपुल दुबे पर लखनऊ की ​​​​एमपी-एमएलए कोर्ट ने आरोप तय कर दिया है। इनके साथ ही 18 अन्य लोगों पर भी कोर्ट ने आरोप तय किए हैं।

बेदीराम और विपुल दुबे ने एमपी-एमएलए कोर्ट में डिस्चार्ज की अर्जी लगाई थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया है। मामले में एसटीएफ ने 2006 में बेदीराम को गिरफ्तार किया था। वो जमानत पर बाहर हैं।

सभी आरोपियों के खिलाफ एसटीएफ ने कृष्णा नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था। इससे पहले 10 जुलाई को गैंगस्टर और एमपी-एमएलए कोर्ट ने सभी के खिलाफ वारंट जारी कर 26 जुलाई को पेशी का आदेश दिया था।

बेदीराम गाजीपुर की जखनियां विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह मूल रूप से जौनपुर के रहने वाले हैं। जबकि विपुल दुबे भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक हैं। बेदीराम को सुभासपा अध्यक्ष और यूपी सरकार में मंत्री ओपी राजभर का करीबी माना जाता है।

यह भी पढ़ें :  वक्फ संशोधन अधिनियम पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई स्थगित, गुरुवार को फिर होगी बहस
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय