Thursday, June 27, 2024

नोएडा में 24 लोगों की हुई संदिग्ध मौत, जिले का स्वास्थ्य विभाग मौन

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के विभिन्न जगहों पर रहने वाले 24 लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बीते कुछ दिनों से मौत किन कारणों से हो रही है। इसकी तस्वीर अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है। जिले का स्वास्थ्य विभाग भी मौत के कारणों का सही जानकारी नहीं दे पा रहा है। वहीं लोगों में चर्चा है कि तेज गर्मी और लू के चलते लोगों की मौत हो रही है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

थाना सूरजपुर क्षेत्र के विभिन्न जगहों पर तीन लोगों की संदिग्ध हालात में मौत हो गई है। थाना प्रभारी पुष्पराज सिंह ने बताया कि तिलपता कंटेनर डिपो में ट्रक में सामान भरकर आए नितेश कुमार नामक चालक की ट्रक के अंदर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि तिलपता गांव में रहने वाले दिनेश मिश्रा उम्र 50 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि जैतपुर गांव में रहने वाले सुनील 30 वर्ष नामक युवक की आज संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

 

थाना सेक्टर-39 के प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छलेरा गांव में स्थित एक पीजी में रहने वाले छात्र सागर उम्र 29 वर्ष का शव आज सुबह उसके पीजी में मिला है। उन्होंने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले एक राजमिस्त्री विजय उम्र 25 वर्ष का शव आज उसके घर में मिला है। उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता लगाने के लिए शव का पुलिस पोस्टमार्टम करवा रही है।

 

थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में रहने वाले महेंद्र पुत्र चरित्र ओम 50 वर्ष की संदिग्ध व्यवस्था में मौत हो गई है। थाना फेस-तीन क्षेत्र में एक 20 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है पुलिस को शक है कि ज्यादा गर्मी लगने की वजह से उसकी मौत हुई है। थाना फेस दो क्षेत्र में रहने वाले उपेंद्र उम्र 30 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।  थाना फेस दो क्षेत्र में रहने वाले चिंतामणि उम्र 65 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।  थाना फेस दो क्षेत्र में रहने वाले राकेश पुत्र हरबंस उम्र 26 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

 

थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक डीपी शुक्ला ने बताया कि निठारी गांव में एक अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। उन्होंने बताया कि पुलिस शव की शिनाख्त कराने के लिए सोशल मीडिया और आसपास के लोगों की सहायता से प्रयास कर रही है। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र मे पार्क के पास एक 25 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। थाना सेक्टर-58 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना सेक्टर-63 के प्रभारी निरीक्षक अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि सेक्टर-63 में एक 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है।

 

थाना फेस-वन के प्रभारी निरीक्षक ध्रुव भूषण दुबे ने बताया कि हरौला गांव में रहने वाले विजय प्रताप सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक विवेक श्रीवास्तव ने बताया कि सेक्टर-11 में रहने वाले जगत राम उम्र 64 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। थाना फेस-2 क्षेत्र में रहने वाले पप्पू आलम उम्र 49 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। थाना प्रभारी विंध्याचल तिवारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना बीटा-2 दो क्षेत्र में रहने वाली सुदर्शन सोनी पत्नी कृष्णा उम्र 20 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।
थाना सेक्टर-39 क्षेत्र में रहने वाले अर्जुन उम्र 27 वर्ष की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है।

 

थाना फेस-वन क्षेत्र में एक 30 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। थाना सेक्टर-63 क्षेत्र में एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव पुलिस को मिला है। थाना सेक्टर-58 क्षेत्र में रहने वाले ज्ञानी उम्र 35 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। थाना बादलपुर क्षेत्र में एक 55 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में रहने वाले स्वराज पुत्र संभल सिंह उम्र 50 वर्ष की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। थाना फेस-तीन क्षेत्र में एक 22 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। थाना सेक्टर-126 क्षेत्र में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही हैै।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय