Friday, May 9, 2025

स्वामी विवेकानंद ने मानवता का संदेश दुनिया को दिया: अखिलेश

लखनऊ- समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शुक्रवार को कहा कि स्वामी विवेकानंद ने अपने विचारों से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का कार्य किया।

स्वामी विवेकानंद की जयंती राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर श्री यादव ने कहा कि विवेकानंद जी ने बहुत कम समय में दुनिया में बहुत बड़ा संदेश दिया और अपने विचारों से लोगों के जीवन को बेहतर बनाने का काम किया। उनसे पूरी दुनिया प्रेरणा लेती है। शिकागो में दिया गया उनका भाषण बहुत महत्वपूर्ण था, सभी लोग उसे आज भी याद करते हैं। उन्होंने समाज को दिशा दी और बताया कि गरीबों, कमजोरों और मानव की सेवा सबसे बड़ी सेवा है।

श्री यादव ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने पूरी दुनिया को एकता और मानवता का संदेश दिया है। आज स्वामी विवेकानंद के रास्ते पर चलने और उनका अनुकरण करने का संकल्प लेने का दिन है। भाजपा ने जो रास्ता अपनाया है, वह देश को बांटने का है। भाजपा भेदभाव करती है और समाज में नफरत फैलाती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय