Sunday, May 5, 2024

तमिलनाडु के डीआईजी विजयकुमार ने गोली मार कर की खुदकुशी

मुज़फ्फर नगर लोकसभा सीट से आप किसे सांसद चुनना चाहते हैं |

चेन्नई। तमिलनाडु के पुलिस उप महानिरीक्षक (डीआईजी) विजयकुमार ने शुक्रवार को तमिलनाडु के कोयंबटूर में अपने आवास पर खुद को गोली मार ली।

पुलिस के मुताबिक घटना सुबह 6.15 बजे हुई और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

विजयकुमार को सुबह की सैर के बाद उनके गनमैन ने आवास परिसर में उनके कैंप कार्यालय में उन्‍हें खून से लथपथ पाया।

सूत्रों का कहना है कि उन्होंने गनमैन से सर्विस पिस्टल ली और अपने कमरे के अंदर चले गए। डीआइजी के कमरे से गोलीबारी की आवाज सुनकर बंदूकधारी अंदर भागा और पाया कि वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी खून से लथपथ पड़े थे।

45 वर्षीय आईपीएस अधिकारी अपने परिवार के साथ आवास पर रहते थे।

इस घटना से पूरे राज्य और पुलिस विभाग में शोक की लहर है। मृतक अधिकारी ने इस साल जनवरी में कोयंबटूर रेंज के डीआईजी के रूप में कार्यभार संभाला था।

वह 2009 बैच के आईपीएस अधिकारी थे और उन्होंने राज्य के विभिन्न जिलों में पुलिस अधीक्षक के रूप में कार्य किया था।

गुरुवार शाम को डीआईजी एक जन्मदिन की पार्टी में भी शामिल हुए थे। डीआईजी की आत्‍महत्‍या को लेेेकर अभी कोई खुलासा नहीं हुआ है। उनकी मौत पर संदेह जताया जा रहा है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,237FansLike
5,309FollowersFollow
47,101SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय