Saturday, February 22, 2025

तांत्रिक ने भूत भगाने के नाम पर 14 साल की बच्ची से किया रेप, 2 महीने की गर्भवती हुई तो खुली पोल

नई दिल्ली| पश्चिमी दिल्ली के बाबा हरिदास नगर में एक तांत्रिक ने भूत भगाने के बहाने 14 साल की एक लड़की से कथित तौर पर दुष्कर्म किया। पीड़िता की मां उसे भूत भगाने के लिए तांत्रिक के पास ले जाती थी। मगर तांत्रिक झाड़ फूंक की आड़ में मासूम के साथ बार-बार रेप करता रहा। जब बच्ची दो महीने की प्रेगनेंट हुई, तब मामले का खुलासा हुआ।

दिल्ली पुलिस ने पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि लड़की की मेडिकल जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पीड़िता बीमार थी और उसकी मां उसे इलाज के लिए आरोपी के पास ले गई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसकी मां को जब पता चला कि उसकी बेटी दो महीने की गर्भवती है, तो उसने पुलिस से संपर्क करने का फैसला किया।

पुलिस ने बताया कि पीड़िता की मां की शिकायत पर बाबा हरिदास नगर में पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया है।

बताया जाता है कि तांत्रिक ने शुरू में कई तरीके की झाड़फूंक की, फिर वह बच्ची को बार-बार अपने पास बुलाने लगा था। इस बीच बच्ची गुमसुम रहने लगी थी, वह किसी से कोई बातचीत नहीं करती थी। पीड़िता की मां ने बताया कि उसे शुरुआत में लगा कि बच्ची ठीक हो रही है। ऐसे में उसने तांत्रिक पर शक नहीं किया।

बच्ची के 2  महीने की गर्भवती होने के बाद परिवार को तांत्रिक की दरिंदगी के बारे में पता चला। मामले का खुलासा होने के बाद पीड़िता के परिवार ने पुलिस से मदद की गुहार लगाई।

अधिकारी ने कहा, आरोपी ने नाबालिग लड़की के साथ कई बार बलात्कार किया और उसे गर्भवती कर दिया। आरोपी फरार है। हमारी कई टीमें उसे पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही हैं।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय