Monday, May 5, 2025

गाजियाबाद में पिता की मौत के बाद किशोर ने फांसी लगाकर दी जान

गाजियाबाद। इंदिरापुरम थाना क्षेत्र के न्यायखंड एक में किराये पर रहने वाली मीनाक्षी चौधरी के इकलौते बेटे आदित्य ने रात आत्महत्या कर ली। मीनाक्षी जब नोएडा स्थित कंपनी से ड्यूटी करके घर लौटीं तब उन्होंने बेटे का शव फंदे पर लटका देखा। पूछताछ में आदित्य के मानसिक तनाव में रहने की बात सामने आई है।

 

मुज़फ्फरनगर में पुलिस ने 1.5 वर्ष से वांछित व 25 हजार रुपये के ईनामी बदमाश को किया गिरफ्तार

[irp cats=”24”]

 

 

 

मीनाक्षी चौधरी मूलरूप से दिल्ली के कालकाजी थानाक्षेत्र के गोविंदपुरी की रहने वाली हैं। करीब ढाई साल पहले उनके पति अमित चौधरी का देहांत हो गया था। उसके बाद से वह इकलौते बेटे आदित्य के साथ इंदिरापुरम में किराये के मकान में रहने लगीं।

 

 

मुज़फ्फरनगर में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, माफियाओं में मचा हड़कंप

 

 

उन्होंने पुलिस को बताया कि पिता की मौत के बाद से आदित्य डिप्रेशन (मानसिक तनाव) में रहने लगा था। उसने कक्षा नौ में ही पढ़ाई भी छोड़ दी थी। घर पर आदित्य अकेला था। रात करीब 11 बजे जब वह ड्यूटी करके घर लौटीं तो कमरे में दुपट्टे के सहारे पंखे के कुंडे से आदित्य का शव लटका देखा। एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय