Monday, April 28, 2025

मोरना में डीजे वाहन पर पथराव के बाद दो पक्षों में तनाव

मोरना। क्षेत्र के गांव बाखर नगर गाँव में शाम के समय बारात में  डी जे बजाने के विरोध को लेकर विवाद हो गया जिसमे पथराव के बाद दो सम्प्रदाय में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जाँच कर कार्रवाई शुरू कर दी।

 

 

[irp cats=”24”]

भोपा थाना क्षेत्र के गाँव बाखर नगर में मंगलवार की शाम धर्मवीर की पुत्री की बारात निकटवर्ती गाँव रहकडा से आई हुई थी। बारात में डीजे बज रहा था। ग्रामीणों के अनुसार कुछ व्यक्तियों ने डीजे को बंद करने को कहा। इसी बीच आरोपी पक्ष के युवकों ने पथराव किया, जिसके बाद भगदड़ मच गयी।

 

 

पीडि़त पक्ष के अनुसार डी जे बन्द हो चुका था। दूल्हे की घर द्वारी कार्यक्रम को लेकर स्वागत की तैयारी चल रही थी कि दूसरे सम्प्रदाय के चार पाँच युवकों ने अकारण ही डीजे वाहन पर पथराव कर दिया, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।

 

 

घटना के दौरान ग्रामीणों की भारी भीड़ इक_ा हो गयी। मौके पर पहुँचे क्षेत्राधिकारी भोपा देव वृत वाजपेयी व थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने स्थिति को नियंत्रित कर घटना की जानकारी कर जांच शुरू कर दी। तनाव की आशंका को लेकर मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

 

पीडि़त पक्ष ने आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार सिंह ने बताया कि पथराव करने वालों के दो नाम प्रकाश में आए हैं, जल्द ही गिरफ्तारी कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय