Monday, April 28, 2025

सहारनपुर में चतुर्थ मिनी ओलंपिक खेल 2023 का स्टेडियम में हुआ आगाज

सहारनपुर। चतुर्थ मिनी ओलंपिक खेल 2023 के अन्तर्गत आयोजित जिला जूडो प्रतियोगिता का उ‌द्घाटन रिमांउट डिपो के डिप्टी कमांडेन्ट विवेक महाजन, जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग, जूडो संघ के संरक्षक ए.सी. गुप्ता, जिला क्रीड़ाधिकारी अनिमेष सक्सेना एवं अन्तर्राष्ट्रीय रेफरी दीपक गुप्ता ने दीप प्रज्जवलन कर ख़िलाड़ियों एवं निर्णायको से परिचय प्राप्त कर किया।
इससे पूर्व कर्नल विवेक महाजन एवं संजय गर्ग का अंग वस्त्र एवं माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि कर्नल विवेक महाजन ने अपने संबोधन में कहा कि आज के परिवेश में जूडो जैसा खेल जो कि आत्मरक्षा में भी सहायक है, सभी बालक एवं बालिकाओं को सीखना चाहिए। उन्होंने विशेष रूप से जुड़ी संघ को जुटी जैसी कला का प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिताओं का आयोजन करते रहने के लिये बधाई दी। उन्होंने वृहद स्तर पर मिनी ओलंपिक खेलों में 17 अलग-अलग खेल प्रतियोगिता आयोजित करने पर ओलंपिक संघ को भी साधुवाद दिया।
जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष संजय गर्ग ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि सभी खिलाड़ियों को बढ़-चढ़कर खेल प्रतियोगिता में भाग ले। तभी मिनी खोलंपिक खेल कराने की सार्थकता होगी। प्रतियोगिता के प्रथम सत्र का पुरस्कार वितरण अर्न्तराष्ट्रीय साइक्लिस्ट बाबूराम सैनी,श्रीराम शरण एवं गौता ज्ञान संस्कार एकड थी के प्रधानाचार्य  संजय गुप्ता द्वारा किया गया। निर्वाचक मंडल में राजी शर्मा (प्रतियोगिता निर्देशक), सुषमा सिंह, विवेक गर्ग, आधुतीय प्रदीप कुमार, कमलाकांत, विधी जैन, सूरज प्रताप, सुमन कश्यप, शालिम सिरोहा, प्रीमती शामिल रही। इस अवसर पर जिला ओलंपिक संघ के सचिव संदीप गुप्ता, अलंकार किशोर, राज सिंह पुर्णी राम‌कुमार, मनीष कुमार, भीम सिंह, तान्या सेठ, जयन्ता हिवेरी, कुरागर्ग दीपक, वैभव, दानिश आदि उपस्थित रहे।
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय