Wednesday, April 2, 2025

मेरठ के गांव लाला मोहम्मदपुर में गांजा बेचते आरोपी को किया गिरफ्तार

मेरठ। कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के लाला मोहम्मदपुर गांव में गांजा बेचते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
आंबेडकर रोड स्थित लाला मोहम्मदपुर गांव निवासी हरि सिंह व सनोवर ने बताया कि उनके प्लॉट के पास में एक युवक अवैध रूप से गांजा बेचता है।

 

मुज़फ्फरनगर में डीएम ने पालिका पर दिखाई सख्ती, पूल कराए गए टेंडर निरस्त, बोले-गड़बड़ी करोगे तो भेज दूंगा जेल!

 

जिसको लेकर पूर्व में वह कई बार पुलिस शिकायत कर चुके हैं। बावजूद इसके पुलिस आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर रही है। ग्रामीणों ने आरोपियों के हरकतों का विरोध किया था। विरोध करने पर आरोपी युवक अंजाम भुगतने की धमकी देते हैं।

 

केंद्र व प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम छोर तक पहुंचे: कपिल देव

 

 

आरोपी गांजा बेच रहा था। इस बीच एक ग्रामीण ने आरोपी युवक का वीडियो मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एसपी सिटी आयुष विक्रम सिंह थाना पुलिस से तुरंत आरोपी को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए। जिस पर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

75,563FansLike
5,519FollowersFollow
148,141SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय