Friday, February 21, 2025

फरवरी में बढ़ा गर्मी का असर, कल बारिश के आसर

गाजियाबाद। गाजियाबाद में मौसम गर्म हो रहा है। फरवरी के अंतिम दिनों में लोगों को गर्मी का अहसास होना शुरू हो गया है। यहां तक कि घरों में पंखे चलने शुरू हो गए हैं। लोग एसी चलाने के लिए उसकी सर्विस करा रहे हैं। आने वाले दिनों में तापमान में और अधिक वृद्धि की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सूरज देव ने बताया कि यहीं हाल रहा तो मार्च के पहले सप्ताह में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है।

महाकुंभ काे भव्यता से करना अपराध है तो यह अपराध बार बार करेंगे: योगी

 

 

 

हवा की रफ्तार कम होने से बढ़ी गर्मी
मौसम वैज्ञानी ने बताया कि बीते दो दिनों में तेज पछुआ हवाएं चलने से भले ही मौसम नरम हुआ हो। लेकिन हवा की रफ्तार कम होने से एक बार फिर गर्मी बढ़ गई है और तापमान ने जोर पकड़ लिया है। इसी का नतीजा है कि बुधवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। जो कि फरवरी माह का सबसे अधिक तापमान बताया जा रहा है। मौसम वैज्ञानी का कहना है कि आपमान अभी और बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि कल 21 फरवरी को गाजियाबाद सहित एनसीआर के कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है। फरवरी माह में इस बार तापमान में वृद्धि देखने को मिल रही है। ऐसे में आने वाले दिनों में गर्मी और उमस में और इजाफा होने के संकेत है। खासकर फरवरी माह के अंत में। जो सामान्यतः ठंड का मौसम होता है। लेकिन इस बार तापमान अधिक दर्ज किया जा रहा है।

 

मुज़फ्फरनगर में सेना के जवान की ट्रक की टक्कर लगने से मौत, अपनी शादी के कार्ड बांटकर घर लौट रहे

 

 

 

समय से पहले गर्मी की शुरुआत का संकेत
यह स्थिति समय से पहले गर्मी की शुरुआत का संकेत है।
यदि मौसम इसी तरह रहा तो बढ़ती गर्मी और उमस से लोग परेशान हो सकते हैं। आने वाले तीन-चार दिनों तक इसी तरह का मौसम रहने की संभावना है।

 

मुजफ्फरनगर में शादी समारोह में गए युवक की हत्या से सनसनी, खून से लथपथ मिला शव

 

 

 

हवा की गुणवत्ता में सुधार
गाजियाबाद की हवा की गुणवत्ता में लगातार सुधार बना हुआ है। हवा की रफ्तार कम होने से हालांकि इंदिरापुरम का एक्यूआई में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। आज इंदिरापुरम का एक्यूआई 150 दर्ज किया गया। जबकि वसुंधरा का एक्यूआई 82 पर पहुंच गया है। साहिबाबाद का एक्यूआई जो कि दो दिन पहले 100 के नीचे पहुंच गया था। बुधवार को 120 दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार इसी तरह से धीमी रही तो वायु गुणवत्ता सूचकांक में बढ़ोत्तरी हो सकती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय