Saturday, May 10, 2025

नोएडा पुलिस का मानवीय चेहरा फिर सामने आया

नोएडा। नोएडा पुलिस का एक मानवीय चेहरा सामने आया है। उत्तराखंड की रहने वाली 75  वर्षीय महिला राजस्थान स्थित खाटू श्याम के दर्शन करके गाजियाबाद लौटी थी। वहां से वह उत्तराखंड की बस पकड़ना चाह रही थी। उनका पर्स कही गुम हो गया।

किसी तरह वह नोएडा के सेक्टर-34 स्थित मेट्रो स्टेशन पहुंची। मेट्रो से उतर कर बुजुर्ग महिला थाने आई। उन्होंने बताया कि उनका पर्स गुम हो गया है।

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार ने महिला की मदद की। महिला ने पुलिस से कहा कि उसे श्रीनगर आश्रम उत्तराखंड जाने के लिए बस में बैठा दो।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने महिला का टिकट करवा कर उसे देहरादून की रोडवेज की बस में बैठाया, एक महिला पुलिसकर्मियों ने अपनी जेब से उसे रास्ते में खर्चे के लिए पैसे दिए। महिला ने पुलिस का आभार व्यक्त किया है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय