Sunday, February 23, 2025

शामली के गाँव आदमपुर में होगा बदमाश संजीव जीवा का अंतिम संस्कार,कोर्ट परिसर में बदमाश संजीव जीवा की हुई थी हत्या

शामली। लखनऊ कोर्ट परिसर में बदमाश संजीव जीवा की हत्या के मामले में शामली में बदमाश संजीव जीवा का शव पहुंचेगा। शामली के गांव आदमपुर में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। बदमाश संजीव जीवा शामली जनपद के गांव आदमपुर का निवासी है। गांव में बदमाश संजीव जीवा के चचेरे भाई रहते हैं। हालांकि संजीव जीवा का जो परिवार है वह मुजफ्फरनगर के नई मंडी में रहता है। लेकिन हिंदू रीति रिवाज के अनुसार संजीव जीवा का अंतिम संस्कार बाबरी थाना क्षेत्र के गांव आदमपुर में किया जाएगा।

जिसको लेकर के गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। वही अंतिम संस्कार की तैयारियों में परिवार लगा हुआ है। अब से लगभग 2 घंटे बाद बदमाश संजीव जीवा का शव गाँव में पहुंचेगा। गौरतलब है कि लखनऊ कोर्ट में संजीव जीवा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। जिसके पश्चात आरोपी ने सरेंडर कर दिया था। कोर्ट परिसर में हुई हत्याकांड से प्रदेश में सनसनी फैल गयी थी और बदमाश संजीव जीवा के घर व गाँव में भी सन्नाटा पसरा है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय