Saturday, April 19, 2025

मेरठ में डॉक्टर की हत्या के इरादे से आए बदमाशों ने युवक को गोली मारी,हुए फरार

मेरठ। लोहिया नगर थाना क्षेत्र के फतेहउल्लापुर इलाके में एक डाक्टर की हत्या के इरादे से दो बाइकों पर पहुंचे चार बदमाशों की गोली डाक्टर के क्लीनिक पर मौजूद मरीज को जा लगी और डाक्टर बाल-बाल बच गया। घटना के बाद मौके से भाग रहे बदमाशों में से दो को भीड़ ने दबोच लिया। उनकी जमकर पिटाई की। फतेहउल्लापुर में डा. एमडी अहमद का क्लीनिक है।

 

बताया जाता है कि शुक्रवार को दिन में इमरान नाम के शख्स का डाक्टर के स्टॉफ के साथ विवाद हो गया था। आरोप है कि रात को इमरान अपने तीन अन्य साथियों के साथ दो बाइकों पर सवार होकर डाक्टर के क्लीनिक पर पहुंचा। उन्होंने डाक्टर को निशाने पर लेकर फायर झोंक दिया। निशाना चूक गया। डाक्टर बच गया और क्लीनिक पर मौजूद अय्यूब निवासी गली नंबर 18 के पेट में गोली जा लगी। गोली लगते ही अय्यूब तड़ने लगा। फर्श पर खून फैल गया। वहां अफरा-तफरी मच गयी। जिस वक्त यह वारदात हुई काफी लोग मौजूद थे।

 

भीड़ उनकी ओर लपकी तो वहां से भागने लगे, लेकिन लोगों ने पीछा कर दो को दबोच लिया। उनकी पीट-पीटकर हालत खराब कर दी। जिनको दबोचा है उनके नाम इमरान व सुहेब बताए गए हैं। हंगामे की सूचना पर मौके पर पुलिस पहुंच गयी। दोनों आरोपियों को पुलिस ने कब्जे में ले लिया। घायल को उपचार के लिए मेडिकल अस्पताल भेज दिया। सूचना पर रोते बिलखते परिजन भी वहां पहुंच गए। फरार हुए बदमाशों की तलाश की जा रही है।संवाद

यह भी पढ़ें :  मेरठ में भरभराकर गिरी मकान की छत, मां-बेटी की मौत, तीन घायल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय