Tuesday, June 25, 2024

महाकाल मंदिर जा रहे थे पुरोहित, अचानक साइलेंट आया अटैक ,CCTV आया सामने,जय महाकाल बोले और निकल गए प्राण

उज्जैन। महाकाल की नगरी उज्जैन में महाकालेश्वर मंदिर पुरोहित समिति के अध्यक्ष अशोक शर्मा की मौत का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। अशोक शर्मा का निधन गुरुवार को 63 साल की उम्र में हो गया था। वह मंदिर जाने के लिए अपने घर से निकले थे उसी दौरान उनकी मौत हुई थी। अब उनके मौत का लाइव फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि वे महाकाल मंदिर जाते हुए दिख रहे हैं। चलते-चलते थकान महसूस होती है तो वह थोड़ी देर के लिए दुकान के बाहर बैठते हैं और उनकी मौत हो जाती है।

 

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित और पुरोहित संघ के अध्यक्ष अशोक शर्मा घर से मंदिर की ओर जा रहे थे, तभी महाकालेश्वर थाने के समीप उनके अचानक स्वास्थ्य बिगड़ गया। वह चलते फिरते ही एक ओटलो पर जाकर बैठ गए। इसके बाद कुछ ही सेकंड में ओटलो से नीचे गिर गए।

 

मौके पर मौजूद लोगों ने उन्हें उठाकर बैठाया और फिर इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। डॉक्टर रौनक एलची के मुताबिक ऐसे मामलों में साइलेंट अटैक की ज्यादा संभावना रहती है। वैसे तो अटैक के मामले अधिकांशत: ठंड में अधिक आते हैं, मगर गर्मी के मौसम में भी अटैक की घटना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

उन्होंने यह भी कहा कि लोगों को वर्तमान समय में सचेत रहने की जरूरत है। सभी ऐसे लोग जिनकी उम्र 30 साल से अधिक है वे सतत रूप से प्रतिमाह सरकारी अस्पताल में जाकर निशुल्क ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच कराते रहे। चिकित्सा के मुताबिक शुगर और ब्लड प्रेशर की समस्या के चलते ही हार्ट अटैक के मामले सामने आते हैं।

महाकालेश्वर मंदिर के पुरोहित अशोक शर्मा का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें वे पैदल मंदिर की ओर जा रहे हैं। महाकालेश्वर मंदिर के समय अचानक उन्हें कुछ आभास होता है और वे सड़क किनारे उठा ले पर बैठ जाते हैं।  इसके बाद जैसे ही वे नीचे गिरते हैं,  वैसे ही आसपास मौजूद लोग उन्हें उठाकर अस्पताल भिजवाते हैं। इस सीसीटीवी फुटेज में पुरोहित अशोक शर्मा कहीं से कहीं तक बीमार दिखाई नहीं दे रहे हैं।

Related Articles

STAY CONNECTED

74,188FansLike
5,329FollowersFollow
60,365SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय