Tuesday, April 22, 2025

देवबंद में बारिश में भरभराकर कर गिरी एक दिव्यांग व्यक्ति के मकान की छत 

देवबंद (सहारनपुर)। बारिश में नूनाबड़ी गांव निवासी एक दिव्यांग व्यक्ति के मकान की छत अचानक
भरभराकर गिर गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार नूनाबड़ी गांव निवासी  दिव्यांग व्यक्ति शहजाद मकान में एक कमरे में अपने परिवार के साथ रहता है।
बारिश के कारण उसके मकान की छत अचानक भरभराकर गिर गई। जिससे उसके नीचे दबने से घर का सारा सामान खराब हो गया। इसकी वजह से उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा। उसके परिवार के सिर से छत छीनने से उसे परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीडित सहित मोइनुद्दीन ने प्रशासन से पीड़ित को मुआवजा देने की मांग की है।
यह भी पढ़ें :  सहारनपुर में बुलेट से तेज धमाके कर रहे चार युवकों को पुलिस ने पकड़ा
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय