Saturday, April 19, 2025

उत्तराखंड में जमीन खरीदने वाले लोगों की पूरी तरह से बैकग्राउंड जांच हो- मुख्यमंत्री धामी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कानून व्यवस्था को लेकर सख्त रूख अपनाया है। उन्होंने राज्य में जमीन खरीदने वाले लोगों की पूरी तरह से बैकग्राउंड जांच करने और प्रदेश में चल रहे वेरिफिकेशन ड्राइव को और अधिक सख्ती से चलाने के निर्देश दिए हैं।

 

गुरुवार को शासकीय आवास पर मुख्यमंत्री धामी ने कानून व्यवस्था से संबंधित विभिन्न विषयों को लेकर अधिकारियों के साथ उच्चस्तरीय बैठक की। बैठक में मुख्यमंत्री ने कहा कि हमरा प्रदेश ‘देवभूमि’ है। यहां अपराध एवं अपराधियों के लिए कोई स्थान नहीं है। किसी भी विकासशील प्रदेश के लिए बेहतर कानून व्यवस्था अत्यंत महत्वपूर्ण है। हमारी सरकार राज्य में शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त वातावरण बनाए रखने के लिए कृत संकल्पित है।

 

इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में होने वाली कांवड़ यात्रा के कुशल प्रबंधन और संचालन के लिए अधिकारियों को विस्तृत कार्य योजना बनाने और सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें :  जालौन में इलाज कराने आए बच्चे को सरकारी डॉक्टर ने पिलाई सिगरेट, वीडियो वायरल
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय