Tuesday, May 13, 2025

मेरठ में मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी

मेरठ। फतेहउल्लापुर निवासी महिला ने तीन तलाक और छेड़छाड़ के मामले में खरखौदा पुलिस पर मुकदमा दर्ज होने के बाद भी गिरफ्तारी नहीं करने का आरोप लगाया है।

बुधवार को पीड़िता ने एसएसपी दफ्तर में आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर प्रार्थनापत्र दिया हैं। पीड़िता का कहना है कि उसने दहेज व तीन तलाक और छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था। पुलिस ने बयान दर्ज भी किए थे। इसके बावजूद पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं कर रही हैं।

आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और मुकदमा वापस नहीं लेने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने खरखौदा पुलिस को आरोपियाें की गिरफ्तारी करने के आदेश दिए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय