Saturday, April 19, 2025

मेरठ में शादी में डीजे बंद करवाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष के तीन आरोपी गिरफ्तार

मेरठ। थाना फलावदा पुलिस ने शादी में डभ्जे बंद करवाने को लेकर हुए खूनी संघर्ष के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक थाना फलावदा पुलिस द्वारा चेकिंग के दौरान सलमान पुत्र इब्राहिम उम्र करीब 25 वर्ष, समीर पुत्र फारुक उम्र करीब 20 वर्ष और नदीम पुत्र मोहर्रम उम्र करीब 20 वर्ष समस्त निवासीगण रसूलपुर मुरादनगर थाना फलावदा मेरठ को महलका बस स्टैण्ड के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारशुदा अभियुक्तगण के विरूद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही हैं।

 

हरिराम पुत्र मंगू सिह नि0 ग्राम रसूलपुर मुरादनगर थाना फलावदा मेरठ ने लिखित तहरीर के आधार पर अभियुक्त सलमान आदि 18 नामजद व आठ व्यक्ति अज्ञात समस्त निवासीगण ग्राम रसूलपुर मुरादनगर थाना फलावदा मेरठ के द्वारा वादी मुकदमा के भतीजे सचिन कुमार पुत्र सतीश निवासी ग्राम रसूलपुर मुरादनगर थाना फलावदा की शादी में डीजे को जबरदस्ती बंद कराते हुए जाति सूचक शब्द का प्रयोग करना व गाली गलौच करते हुए मारपीट करना तथा अपने घरों की छतों से पथराव किया था।  जिसमें वादी पक्ष के संजीत पुत्र इलम सिह व संजयवती पत्नि सेवाराम व अरुण पुत्र सुशील व बंटी पुत्र सतीश आदि के चोट आने के सम्बन्ध में थाना फलावदा मेरठ पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें :  आईपीएल के फैन पार्क में मेरठ भी शामिल, हर चौका—छक्का बढ़ाएगा क्रिकेट फैंस की धड़कन
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय