Monday, April 28, 2025

सोनभद्र में पुलिस मुठभेड़ में तीन पशु तस्कर गिरफ्तार, दो तंमचा व खोखा बरामद

सोनभद्र। उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में चोपन थाना क्षेत्र के चोरपनीया जंगल में पुलिस टीम और पशु तस्करों के बीच हुई मुठभेड में दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

इस मुठभेड़ में पुलिस की तरफ से जवाबी फायरिंग किया गया जिससे दो पशु तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गये। पुलिस ने मौके से पशु तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है जो झारखंड राज्य के गढ़वा जिला निवासी हैं।

अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह ने बताया कि शनिवार की सुबह चोरपनीया के जंगल से एक पशु तस्कर को गिरफ्तार कर 20 गोवंश बरामद किये गये थे। गिरफ्तारी के समय सात पशु तस्कर मौके से फरार हो गये थे जिनके गिरफ्तारी के लिए चोपन थाना, हाथीनाला थाना व स्पेशल टीम को लगाया गया था। रात्रि 11 बजे पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ पशु तस्कर वाराणसी शक्तिनगर राज्य मार्ग पर जवारीडाड़ व पाल ढाबा के बीच में चोरपनिया के जंगल में रुके हुए हैं। पुलिस टीम फोरन मौके पर पहुंच कर घेराबंदी करने लगी तभी पशु तस्करों ने दो फायर कर दिया। इधर पुलिस टीम ने भी जवाबी फायर कर दिया जिससे दो तस्कर पैर में गोली लगने से घायल हो गये।

[irp cats=”24”]

पुलिस ने मौके से तीन पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनके कब्जे से दो देशी तमंचा 315 बोर, दो खोखा कारतूस 315 बोर, एक जिंदा कारतूस 315 बोर, एक मिस कारतूस 315 बोर, तीन मोबाइल फोन नगद 5120/- रूपये और एक बोलेरो वाहन बरामद किया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की गिरफ्तार तिनो तस्कर युनुस अंसारी, शरीफ अंसारी और मिथुन कुमार झारखंड राज्य के गढ़वा जिला के मेराल थाना क्षेत्र के निवासी हैं। गिरफ्तार युनुस अंसारी व शरीफ अंसारी पर पुर्व में झारखंड राज्य व सोनभद में पांच पांच आपराधिक मुकदमे दर्ज है।

पुलिस ने घायल दोनों पशु तस्करों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र चोपन में भर्ती कराया गया है। अग्रिम कार्रवाई की जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय