Monday, May 19, 2025

बागपत में पुरानी रंजिश को लेकर तीन दोस्तों पर धारदार हथियारों से हमला, एक मेरठ रेफर

बागपत। पुरानी रंजिश को लेकर तीन दोस्तों पर आधा दर्जन से अधिक युवकों ने धारदार हथियार से हमला कर दिया। जिसमें दो दोस्त बुरी तरह से घायल हो गए हैं। इनमें से एक घायल को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया है।

 

 

मामला बावली चुंगी का है। तहरीर के आधार पर तीन नामजद व दो अज्ञात सहित पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
आजाद नगर काॅलोनी निवासी दैविक, उसके दोस्त आर्य धामा व विवेक को फोन कर किसी परिचित ने बावली चुंगी पर बुलाया। जहां पर पहले से धारदार हथियार लेकर खड़े छह-सात युवकों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया।

 

 

इस हमले में आर्य धामा व दैविक गंभीर रूप से घायल हो गए। इससे वहां पर मौजूद लोगों में भगदड़ मच गई। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस को देख हमलावर भाग निकले। पुलिस ने घायलों को सीएचसी पर भर्ती कराया, जहां पर आर्य धामा को गंभीर हालत में मेरठ रेफर किया गया।

 

इस मामले में दैविक ने कोतवाली में तहरीर दी। इंस्पेक्टर क्राइम वीरेन्द्र सिंह ने बताया कि दैविक की तहरीर पर मोंटी, विवेक, डाबर व दो अज्ञात समेत पांच के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय