Saturday, April 19, 2025

नोएडा में वृंदावन से दर्शन कर आ रहे तीन घायल, चालक की मौत, दूसरे हादसे में दो मरे

नोएडा। वृंदावन मथुरा से बांके बिहारी की दर्शन करके कार से आ रहे एक परिवार के चार लोगों को एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए यमुना गौर सिटी के पास टक्कर मार दिया। इस हादसे में कार चालक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई है।

 

 

 

 

मुज़फ्फरनगर में पूर्व विधायक विक्रम सैनी और उनके बेटे करा रहे थे अवैध कब्ज़ा, हुआ विवाद, पुलिस पर भी लगे आरोप

 

थाना रबूपुरा के प्रभारी निरीक्षक राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रमोद सिंह ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनका भाई और कुछ रिश्तेदार मथुरा वृंदावन गए थे। वहां से वे लोग जब कार में सवार होकर वापस आ रहे थे तो देर रात को एक अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए यमुना गौर सिटी के पास उनकी कार में टक्कर मार दिया। इस घटना में अभिषेक सिंह चैहान, दिलीप सिंह, वंदना, दिनेश आदि गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। उन्होंने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

 

 

मुजफ्फरनगर में ट्यूशन से लौट रही छात्राओं पर युवकों ने किया बेल्टों से हमला, 4 युवक हिरासत में !

 

इसके अलावा नोएडा के विभिन्न जगहों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई है।  थाना बादलपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में शीला देवी पत्नी मिथुन कौशिक उम्र 26 वर्ष की मौत हो गई है, जबकि उनके पति मिथुन सहित तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि शीला अपने पति और परिवार के लोगों के साथ कार में सवार होकर कहीं जा रही थी, तभी अज्ञात वाहन चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए ईस्टर्न पेरिफेरल पर उनकी कार में टक्कर मार दिया। वहीं थाना बीटा- दो क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में प्रवीण कुमार पुत्र संजय सिंह उम्र 24 वर्ष की मौत हो गई है। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। वह जनपद शाहजहांपुर के रहने वाला था।

यह भी पढ़ें :  गाजियाबाद में एआई की मदद से टीबी मरीजों की होगी पहचान, यूपी का पहला जिला बना गाजियाबाद
- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

76,719FansLike
5,532FollowersFollow
150,089SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय