Monday, April 28, 2025

मेरठ में सफाई कर्मचारियों का तीन माह का वेतन पहुंचा ट्रेजरी, कल से हड़ताल खुलने के आसार

मेरठ। एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में चार माह से वेतन न मिलने से नाराज सफाई कर्मचारियों की हड़ताल जारी है। इससे मेडिकल में जगह-जगह गंदगी फैली नजर आई।

 

 

[irp cats=”24”]

प्राचार्य डॉ. आरसी गुप्ता ने बताया कि कर्मचारियों का तीन माह का वेतन ट्रेजरी में भिजवा दिया है और ठेकेदार से कह दिया है कि वह कर्मचारियों के अकाउंट में इसे ट्रांसफर कर दें। उन्होंने बताया की उम्मीद है कि कल तक पैसा उनके अकाउंट में पहुंच जाएगा। इसके बाद हड़ताल खत्म होने की उम्मीद है।

 

 

हड़ताल कर रही सफाई कर्मचारियों ने बताया कि मेडिकल कॉलेज में करीब 550 सफाई कर्मचारी हैं, जो संविदा पर हैं। इनका जनवरी से वेतन नहीं मिला है। वेतन के लिए कई बार विरोध-प्रदर्शन कर चुके, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।

 

 

इसके बावजूद वे मेडिकल की सफाई कर रहे थे, लेकिन अब तब तक नहीं करेंगे जब तक कि उनका वेतन नहीं मिल जाता। कर्मचारियों के सफाई न करने से मेडिकल की सफाई व्यवस्था पिछले 5 दिन से चौपट है। व्यवस्था बनाने के लिए स्थायी सफाई कर्मचारियों और कुछ नए भर्ती सफाई कर्मचारियों की मदद ली जा रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय