Sunday, February 23, 2025

नोएडा में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, 5 गंभीर रूप से घायल

नोएडा। जनपद गौतमबुद्व नगर के विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

 

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने राममंदिर पर हमले की दी धमकी, बढ़ाई गयी अयोध्या की सुरक्षा

 

जानकारी के अनुसार थाना बादलपुर क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में योगेश पुत्र श्यामलाल उम्र 25 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलि ने उपचार के लिए उसे एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना फेस-3 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में अशोक त्रिपाठी पुत्र प्रेमचंद त्रिपाठी उम्र 65 वर्ष की मौत हो गई है। थाना सेक्टर-126 में हुए एक सड़क हादसे में बालू खान पुत्र साबिर उम्र 43 वर्ष की मौत हो गई है। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

सहारनपुर मंडल में गन्ना किसानों का 254 करोड़ बकाया, कमिश्नर ने कहा- DM सख्ती से कराये वसूली

थाना सेक्टर 63 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में राजेश कुमार पुत्र रामानंद को एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसकी कार में ट्रक टक्कर मार दिया। पीड़ित की कार क्षतिग्रस्त हो गई, तथा वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

 

इटावा में सर्राफा कारोबारी गिरफ्तार, कारोबारी नुकसान के कारण कर दी थी पत्नी व 3 बेटे-बेटियों की हत्या

 

थाना सेक्टर-24 क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में एक सुनार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में दुर्गा सरकार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनके पति सुनार का काम करते हैं। पीड़िता के अनुसार वह चैड़ा रघुनाथपुर गांव से पैदल जा रहे थे, तभी एक बाइक सवार ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया।

 

 

थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र के नोएडा एक्सप्रेसवे पर हुए एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। घूरी देवी पत्नी नरेश राय ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह तुगलपुर गांव में रहती हैं। पीड़िता के अनुसार उसके पति नरेश राय एनआरआई सिटी से ड्यूटी करके घर वापस आ रहे थे, तभी परी चैक गोल चक्कर के पास नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक अज्ञात कार चालक ने तेजी और लापरवाही से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दिया। इस घटना में नरेश को गंभीर चोट आई है, तथा उनके शरीर की हड्डियां कई जगह से टूट गई है।

 

 

 

थाना रबूपुरा क्षेत्र के कस्बा रबूपुरा में पैदल जा रहे दो दोस्त सुरेश सिंह उम्र 35 वर्ष तथा दीपक पुत्र पप्पू के एक अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया। अत्यंत गंभीर हालत में उन्हें एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां दोनों की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस सभी मामलों की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी वाहन चालकों की तलाश कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय