Monday, May 5, 2025

नोएडा में सड़क हादसे में घायल की उपचार के दौरान मौत

नोएडा। थाना सेक्टर -20 क्षेत्र के निठारी गांव के पास हुए एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल स्कूटी चालक की उपचार के दौरान बीती रात को मौत हो गई। इस बाबत मृतक के ससुर ने थाना सेक्टर -0 में मुकदमा दर्ज करवाया है।
थाना सेक्टर-20 के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि यामीन खान ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।  उनका आरोप है कि उनका दामाद भरत सिंह 53 वर्ष पुत्र हरबंस सिंह 19 मार्च को स्कूटी पर सवार होकर जा रहे थे, तभी निठारी गांव के पास अज्ञात वाहन चालक ने उन्हे टक्कर मार दिया।

उन्होंने बताया कि इस घटना में भरत सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां पर उपचार के दौरान उनकी बीती रात को मौत हो गई। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय