Thursday, April 24, 2025

गाजियाबाद में भाईदूज मनाकर लौट रही महिला के गले से महिलाओं ने मंगलसूत्र चोरी किया

गाजियाबाद। ई-रिक्शा सवार महिलाओं ने महिला के गले से सोने का मंगलसूत्र चोरी कर लिया। चोरी हुए मंगलसूत्र का वजन तीन तोला था। महिला ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस का कहना है कि केस दर्ज कर आरोपी महिलाओं की तलाश की जा रही है।

इटावा में सर्राफा कारोबारी गिरफ्तार, कारोबारी नुकसान के कारण कर दी थी पत्नी व 3 बेटे-बेटियों की हत्या

 

[irp cats=”24”]

साहिबाबाद थानाक्षेत्र के न्यू करहेडा कालोनी निवासी ममता शर्मा का कहना है कि वह भैयादूज मनाने के बाद बीती तीन नवंबर को वैशाली से अपने भाई के घर से लौट रही थी। मोहननगर चौराहे पर वह अपने बेटे और बेटी के साथ करहेडा जाने के लिए ई-रिक्शा में सवार हो गई। ममता शर्मा का कहना है कि रिक्शा चालक ने गुलमोहर सोसायटी के पास ई-रिक्शा में चार महिलाओं को और बैठा लिया।

 

खालिस्तानी आतंकी पन्नू ने राममंदिर पर हमले की दी धमकी, बढ़ाई गयी अयोध्या की सुरक्षा

 

ममता का कहना है कि उन्होंने उक्त महिलाओं को रिक्शा में बैठाने का विरोध किया, लेकिन चालक ने उसकी एक नहीं सुनी। ममता शर्मा का कहना है कि चारों महिला उनके अगल बगल में बैठ गइ। एक महिला ने उल्टी करने का बहाना करते हुए उनके उपर झुक गई और उनके गले से मंगलसूत्र चोरी कर लिया। शोर मचाने पर चालक उन्हें हिंडन एयरफोर्स पुलिस चौकी के पास उतारकर फरार हो गया। ममता का कहना है कि रिक्शा से उतरने पर उन्हें मंगलसूत्र चोरी होने का पता लगा। इसके बाद उन्होंने साहिबाबाद पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी।

 

सहारनपुर मंडल में गन्ना किसानों का 254 करोड़ बकाया, कमिश्नर ने कहा- DM सख्ती से कराये वसूली

 

तहरीर देने के बाद सात दिन बाद हुई रिपोर्ट दर्ज

करहेडा निवासी ममता शर्मा के साथ बीती तीन नवंबर को चोरी की वारदात हुई थी। उसी दिन उन्होंने साहिबाबाद पुलिस को चोरी की तहरीर दी थी, लेकिन पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीडि़ता ने आलाधिकारियों से कार्रवाई की गुहार लगाई। आलाधिकारियों के आदेश पर साहिबाबाद पुलिस ने सात दिन बाद बीती दस नंवबर को रिपोर्ट दर्ज की है।

 

ट्रांस हिंडन जोन में सक्रिय है गिरोह

ट्रांस हिंडन जोन में ई-रिक्शा सवार लोगों का सामान चोरी करने वाला पूरा गिरोह सक्रिय है। बीते कुछ दिनों में ही इंदिरापुरम, साहिबाबाद समेत अन्य थानाक्षेत्रों में इस तरह की वारदात हो चुकी है। इस गिरोह में ई-रिक्शा चालक और महिलाएं शामिल है। ई-रिक्शा चालक शिकार को तलाश कर अपने ई-रिक्शा में बैठा लेता है इसके बाद कुछ आगे चलकर चोरी करने वाली महिलाएं भी रिक्शा में सवार हो जाती है और वारदात को अंजाम देकर आराम से फरार हो जाती है। वारदात को अंजाम देने वाली महिलाएं एक से ज्यादा होती है।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय