Wednesday, May 21, 2025

शामली में डग्गामार वाहनों पर चला ट्रैफिक पुलिस का चाबुक, करीब आधा दर्जन वाहनों के कांटे चालान

शामली। उत्तर प्रदेश के जनपद शामली में यातायात नियमों को ठेगा दिखाकर सड़कों पर बेखौफ फर्राटा भर रहे डग्गामार वाहनों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा अभियान चलाया गया। जहां यातायात पुलिस के अभियान के दौरान करीब आधा दर्जन डग्गामार वाहनों पर कार्रवाई की गई है। यातायात पुलिस की इस कार्रवाई से डग्गामार वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है।

 

मुख्यमंत्री Yogi की फोटो से छेड़छाड़ के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जनपद की सड़कों पर लगातार डग्गामार वाहनों के चलने की शिकायतों को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा बुधवार को डग्गामार वाहनों के खिलाफ एक अभियान चलाया गया। जहां यातायात पुलिस ने शहर कोतवाली क्षेत्र के अजंता चौक व टिकैत चौक पर डग्गामार वाहनों के खिलाफ अभियान चलाया। जिसमें एक डग्गामार वाहन को सीज किया गया और करीब 5 डग्गामार वाहनों को चालान काटे गए।

 

मुज़फ्फरनगर में नम आँखों के बीच आईटीबीपी के जवान का किया अंतिम संस्कार

 

वही यातायात पुलिस द्वारा करवाई होती देख डग्गामार वाहन चालकों में अफरा तफरी मच गई और डग्गामार वाहन सड़क से इस तरह गायब हो गए जैसे गधे के सिर से सींग।

 

 

अखिलेश ने मकर संक्रांति पर किया गंगा स्नान, हरिद्वार में लगाई गंगा जी में डुबकी

यातायात प्रभारी लाल विराट भारद्वाज का कहना है कि शहर में बिना यातायात नियमों का पालन किये डग्गामार वाहनों को चलने नहीं दिया जाएगा और यह अभियान समय दर समय चलाया जाता रहेगा।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय