Monday, May 12, 2025

मेरठ में दो घंटे जलता रहा ट्रांसफार्मर, 20 गांव की विद्युत आपूर्ति बाधित

मेरठ। जिले के कस्बा लावड़ में शुक्रवार देर 2 बजे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के परिसर में रखे ट्रांसफार्मर में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सुबह चार बजे आग पर काबू पाया जा सका। इससे करीब 20 गांव की आपूर्ति प्रभावित हो गई है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। इस ट्रांसफार्मर से लगभग 20 से अधिक गांवों को विद्युत आपूर्ति दी जा रही है। देर रात लगभग दो बजे अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। तेज हवाओं के चलते आग ने भयंकर रूप धारण कर लिया।

जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन, तब तक ट्रांसफार्मर पूरी तरह जल गया। जिस कारण 20 से अधिक गांवों के घरों में अंधेरा छा गया। ट्रांसफार्मर बदलने का सुबह कार्य शुरू किया गया, जिस कारण पूरे कस्बे की विद्युत आपूर्ति बाधित रही।

दो दिन पहले रिजर्व में रखा गया ट्रांसफार्मर भी फूंक गया था। जिस कारण कस्बे के लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद मेरठ से ट्रांसफार्मर आने पर विद्युत आपूर्ति सुचारू हो सकी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय