Tuesday, April 29, 2025

यूपी में तिरंगे का हुआ अपमान,राष्ट्रीय ध्वज से उड़ाई तरबूजों पर लगी धूल, दुकानदार का वीडियो वायरल

झांसी। सोशल मीडिया पर हाल ही में एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें एक व्यक्ति को तिरंगे से तरबूज़ों को साफ करते हुए देखा जा सकता है। यह वायरल वीडियो झांसी का बताया जा रहा है।

दरअसल, एक 32 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक व्यक्ति दुकान में रखे ढेरों तरबूजों से झूल झाड़ रहा है। दिक्कत की बात यह है की सफाई के लिए यह व्यक्ति राष्ट्रीय ध्वज का इस्तेमाल कर रहा है। स्थानीय लोगों ने इस घटना का वीडियो बना सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।

जानकारी के अनुसार, यह वीडियो झांसी के समथर थाना क्षेत्र का है। इस वीडियो के वायरल होने पर पुलिस ने भी संज्ञान लिया है और जांच शुरू कर दी है। लोगों में भी इस वीडियो को देखने के बाद काफी रोष व्याप्त है। आप भी देखें यह वीडियो…

[irp cats=”24”]

 

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

80,337FansLike
5,552FollowersFollow
151,200SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय