Tuesday, May 20, 2025

गाजियाबाद में संदिग्ध परिस्थिति में टयूटर की मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा

गाजियाबाद। जिले के मोदीनगर थाना क्षेत्र के ब्रहमपुरी कालोनी में एक टयूटर की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। टयूटर की मौत का पता उस समय चला जब कुछ छात्र टयूशन पढ़ने के लिए टयूटर के घर गए और अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद छात्रों ने पड़ोसियों को इसकी जानकारी दी।

 

 

पड़ोसियों ने किसी अनहोनी की आशंका के चलते थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घर का दरवाजा तोड़कर देखा तो टयूटर का शव बेड पर पड़ा था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

 

 

ब्रहमपुरी कालोनी में 45 वर्षीय शैलेंद्र सिंह बच्चों को टयूशन पढाते थे। वे घर में अकेले ही रहते थे। रात वो अपने घर का दरवाजा बंदकर सोए थे। आज जब दिन में उनके पास टयूशन पढ़ने के लिए बच्चे पहुंचे तो उन्होंने दरवाजा खटखटाया। कोई प्रतिक्रिया नहीं होने पर इसकी जानकारी पड़ोसियों ने डायल 112 को दी।

 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर टयूटर की लाश मिली। पुलिस ने टयूटर के परिजनों को भी इसकी जानकारी दी। पुलिस का मानना है कि टयूटर की मौत हार्ट अटैक से हुई है। बाकी जानकारी पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगी।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

87,026FansLike
5,553FollowersFollow
153,919SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय