Sunday, February 9, 2025

गाजियाबाद में किशोरी को नशीला पदार्थ पिलाकर किया गैंगरेप, दो आरोपी गिरफ्तार

गाजियाबाद। साहिबाबाद के टीलामोड़ थाना क्षेत्र की एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। किशोरी की तबीयत बिगड़ने पर उसे अस्पताल ले गए। आरोप है कि टीलामोड़ पुलिस ने शिकायत पर बिना सुनवाई किए किशोरी को थाने से भगा दिया। किशोरी ने शुरुआत में सामूहिक दुष्कर्म का आरोप लगाया था। शालीमार गार्डन पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में अस्पताल के डॉक्टर पर घटना छुपाने की बात सामने आई है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है।

 

टीलामोड़ थाना क्षेत्र में 15 वर्षीय किशोरी अपनी मां के साथ किराए के मकान में रहती है। दो साल पूर्व उसके पिता का देहांत हो गया था। मां शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र में घरेलू सहायिका का काम करती हैं। किशोरी का आरोप है कि 11 जून को मकान मालिक का भतीजा मोहित ने उसे झांसा दिया कि उसकी मां की तबीयत खराब हो गई है। वह उसे मिलने के लिए शालीमार गार्डन में बुला रही है।

 

किशोरी घबराकर आरोपी के साथ शालीमार गार्डन पहुंची लेकिन जब उसे मां नहीं मिली तो आरोपी उसे बहाने से अपने 17 वर्षीय रिश्तेदार की बहन के घर ले गया। वहां कुछ देर इंतजार करने की बात बोलकर कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। किशोरी के बेसुध होने पर आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया।

 

 

इस दौरान उसकी तबीयत खराब हो गई। उसने अस्पताल ले जाकर इलाज करने के लिए कहा लेकिन मोहित ने मना कर दिया। किशोरी रोती हुई अपने घर पहुंची और मां को पूरी घटना बताई। इस पर मां मकान मालिक के घर गई और बेटी का इलाज करने के लिए कहा। मां और अन्य लोग किशोरी को पास के निजी अस्पताल में ले गए।

- Advertisement -

Royal Bulletin के साथ जुड़ने के लिए अभी Like, Follow और Subscribe करें |

 

Related Articles

STAY CONNECTED

74,854FansLike
5,486FollowersFollow
143,143SubscribersSubscribe

ताज़ा समाचार

सर्वाधिक लोकप्रिय